फ्लैट मालिकों के हितों के लिए ओडिशा सरकार लाने जा रही बिल
ओडिशा में अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए प्रदेश सरकार नया बिल लेकर आई है जोकि फ्लैट मालिकों के लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रस्तावित बिल 5टी की मुहिम के तहत लाया जा रहा है, जोकि मुख्यमंत्री ओडिशा पटनायक की प्रेरणा से लाया गया है।
इस बिल के आने से फ्लैट में रहने वाले लोगों को उसके स्वामित्व से जुड़े तमाम मुश्किलों को हल किया गया है। इससे फ्लैट मालिकों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस बिल का मुख्य लक्ष्य अपार्टमेंट में कॉमन एरिया को चिन्हित करना है जिसके लिए कॉमन फंड इकट्ठा करके उसका रखरखाव किया जा सके। इसके लिए जरूरी प्रावधान किए गए हैं, इस जगह का रजिस्ट्रेशन असोशिएन के पक्ष में किया जाएगा जोकि रेरा एक्ट के तहत ही आता है।
इसके साथ ही प्रमोटर की जवाबदेही तय की जाएगी, हर अपार्टमेंट मालिक के अधिकार को सुरक्षित करना, अपार्टमेंट के मालिक अपना असोशिशन बना सकते हैं, अपार्टमेंट का बीमा करा सकते हैं और बिल्डिंग की स्थिरता को सुनिश्चित कर सकते हैं।
ओडिशा अपार्टमेंट ओनरशिप एक्ट 1982 को अपार्टमेंट के मालिकों के हितों की रक्षा के लिए लाया गया था। यह एक्ट 1 मई 1984 को प्रभावी हुआ था, इसके बाद ओडिशा अपार्टमेंट ओनरशिप रूल्स 1992 का लाया गया।
जिसमे प्रशासन से जुड़े सवालों को सुलझाया गया। लेकिन इसमें अपार्टमेंट मालिकों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रावधान नहीं थे, यही वजह है कि प्रदेश सरकार नया बिल लेकर आई है जिससे कि अपार्टमेंट के मालिकों के हितों और बेहतर तरह से सुरक्षित किया जा सके।
सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि वह नया कानून लेकर आएगी क्योंकि वह पहले के कानूनों में संशोधन करके थक चुकी है। यही वजह है कि ओडिशा अपार्टमेंट बिल 2023 को लाया जा रहा है जिससे कि अपार्टमेंट मालिकों के हितों को और बेहतर तरह से सुरक्षित किया जा सकेगा। इस बिल के आने से अपार्टमेंट मालिकों को काफी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications