कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों का समर्थन करने के लिए ओडिशा सरकार ने शुरू की कई विस्तार सेवाएं
कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों का समर्थन करने के लिए ओडिशा सरकार विस्तार सेवाओं को लागू कर रही

ओडिशा में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों का सहयोग और समर्थन करने के लिए सरकार विभिन्न विस्तार सेवाओं को लागू कर रही है। हालांकि बदलते समय के साथ निजी कंपनियों के लिए कमान क्षेत्र में विस्तार सेवाओं में निवेश करने का अवसर है।
ओडिशा कृषि 2023 के दूसरे दिन 'Private Led Extension in command area, Opportunities in Odisha' विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कृषि और खाद्य उत्पादन निदेशक, प्रेम चंद्र चौधरी ने जोर देकर कहा कि विस्तार सेवा किसानों की आय और उत्पादकता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा विस्तार मॉडल के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने में निजी क्षेत्र के दृष्टिकोण महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
याद रहे ओडिशा में यहां रहने वाले आबादी में बड़ी संख्या में लोगें की आजीविका का कृषि प्राथमिक स्रोत है और कमान क्षेत्र एक विशेष जल स्रोत से सिंचित क्षेत्र को संदर्भित करता है। ओडिशा में हीराकुंड बांध सहित कई command area हैं, जो भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है।
मैनेज के महानिदेशक डॉ. पी चंद्रशेखर ने बताया कि ओडिशा में 2500 इनपुट डीलरों को पैरा-एक्सटेंशन वर्कर्स के रूप में ट्रेंड किया गया है और 500 इनपुट डीलर्स के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में डिप्लोमा (DAESI) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications