ओडिशा सरकार ने 'अद्विका' योजना का किया विस्‍तार, किशोर लड़कों को कवर करने के लिए उठाया गया ये कदम

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ उन्‍हें सशक्‍त बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है। पहले ओडिशा की बीजद सरकार ने राज्य में लड़कियों को लक्षित करते हुए 'अद्विका: मैं अद्वितीय हूं' योजना लॉच किया था। वहीं अब पटनायक सरकार ने इस योजना का विस्‍तार किया है। मैं अद्वितीय हूं' नाम की योजना के विस्‍तार करने का उद्देश्‍य राज्‍य के किशोर आयु वर्ग के लड़कों को सशक्‍त बनाने पर ध्‍यान केंद्रित करना है।

osisha

बता दें लगभग तीन साल पहले लड़कियों को सशक्‍त बनाने के लिए अद्विका: मैं अद्वितीय हूं' योजना शुरू की थी जो अब राज्‍य के किशोर लड़कों को सशक्त बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। इसके अंतर्गत 10-19 वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों और लड़कों के बीच लैंगिक असमानता को पाटने का प्रयास किया जागगा। इस कार्यक्रम को राज्य भर के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लागू किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त-सह-सचिव शुभा सरमा ने राज्‍य के सभी जिलों के केलेक्‍टरों से किशोरों का एक विस्‍तृत डेटाबेस डेवलेप करने का निर्देश दिया है। ये डेटाबेस योजना के कार्यान्‍यन के लिए एक मूलभूत संसाधन के रूप में काम करेगा।

अद्विका यानी प्रत्‍येक लड़की अद्वितीय है। जिसमें 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए ओडिशा सरकार ने पहले की थी।

योजना के माध्यम से, विभाग का लक्ष्य उन्हें आवश्यक जीवन कौशल (डिजिटल साक्षरता, करियर मार्गदर्शन, रोजगार योग्यता, कौशल विकास) के साथ सशक्त बनाना है ताकि वे अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान सूचित निर्णय ले सकें और स्कूल छोड़ने, बाल श्रम और बाल विवाह जैसे मुद्दों का समाधान कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+