ओडिशा सरकार ने 1.53 लाख करोड़ रु के 9 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 27 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने 1.53 लाख करोड़ रुपये की 9 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यकाल में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में डेढ़ करोड़े से अधिक धनराशि के 9 निवेश प्रोजेक्ट को मंजूरी दे रही है। जिसमें आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील ( AMNS) इंडिया लिमिटेड के 38,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट समेत 1.53 लाख करोड़ रुपये की कुल 9 निवेष प्रोजेक्ट शामिल है। एचएलसीए के इन 9 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में 27,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार मुहैय्या करवाएगी।
जानें कौन से हैं वो प्रोजेक्ट
एचएलसीए ने हरित ऊर्जा और उपकरण क्षेत्र में चार परियोजनाओं, कागज उद्योगों में दो परियोजनाओं, धातु और खनिज क्षेत्र में दो परियोजनाओं और आईटी अवसंरचना क्षेत्र में एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव, 2022 के दौरान ये प्रोजेक्त प्राप्त हुए थे। 1,140 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र के 0.5 एमटीपीए से 1 एमटीपीए तक के विस्तार के लिए रूंगटा मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (आरएमपीएल) के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है।
58,209 करोड़ रुपये के निवेश के प्रपोजल को मंजूरी
समिति ने एसीएमई क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के 58,209 करोड़ रुपये के निवेश के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने जगतसिंहपुर जिले के कुजंगा में 1.1 मिलियन मीट्रिक टन की कैपिसिटी वाला एक ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट और एक ग्रीन अमोनिया प्लांट और कोरापुट और कालाहांडी जिलों में 4,500 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रपोजल दिया है। वहीं ओडिशा के गंजम जिले में अवादा ग्रीन एच2 प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को भी प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसमें 23,500 करोड़ रुपये के इन्वेसमेंट का वादा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications