Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Odisha Exit Poll: ओड़िशा NDA का शानदार प्रदर्शन, BJD को मिलेंगी कितनी सीटें, जानिए ABP C voter का अनुमान

Odisha Chunav Exit Poll Result 2024: इस बार ओड़िशा की जनता ने लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान किया है। यहां भी सभी चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, परिणाम 4 जून को आएंगे। एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की 21 सीटों में से एनडीए को 17-19, इंडिया गठबंधन को 0-2, बीजू जनता दल को 1-3 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं। ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल इस चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

ज्ञात हो कि ओडिशा में एक साथ 13, 20, 25 मई और 1 जून को 147 विधानसभा और 21 संसदीय क्षेत्र वाले चार चरणों में वोटिंग हुई है। शनिवार को अंतिम चरण में विधानसभा की 42 तो लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान हुआ है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओडिशा में केवल 1 सीट मिली थी, जबकि बीजू जनता दल की सीट 10 वर्ष पहले 20 रही थी। भाजपा की सीटों की तादाद 2019 में बढ़कर 8 हो गई, वहीं बीजेडी घटकर 12 पर आ गई थी।

exit poll 2024 jpg

ओड़िशा में राज्य की सत्ता पर लंबे समय से काबिज बीजू जनता दल की सरकार है। इन बार के चुनावों में भी बीजेडी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखा जा है। ओडिशा में चुनावों से पूर्व भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धुआंधार पर प्रचार किया था।

यह भी पढ़ें CG Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिलेगी केवल 1 सीट, जानिए India Today-Axis My India का अनुमान

वहीं, बीजेडी के लिए सीएम नवीन पटनायक और उनके सहयोगी वीके पांडियन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है, जबकि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बालासोर और भद्रक में चुनावी सभाएं और रैलियां की थीं। ज्ञात हो कि राज्यों में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 4 जून को ही एक साथ परिणाम आएंगे।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Exit Poll Result Live: PMARQ एग्जिट पोल में NDA को 359 सीटें, INDIA को 154

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+