Odisha News: ओडिशा में निवेश करना चाहते हैं कोरियन, राज्य को ऐसे मिलेगा फायदा
Odisha News: कोरिया ओडिशा में निवेश करने को इच्छुक हैं। ओडिशा सरकार ने भी मेक-इन-ओडिशा 2022 के दौरान प्राप्त निवेश को वास्तविकता में बदलने की हर कोशिश में लगा है। टीम कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें दूतावास और उद्योग संघों के प्रतिनिधि शामिल हैं, हाल में राज्य का दौरा किया। कोरियन टीम ने राज्य के साथ आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में रुचि दिखाई है।
उच्च स्तरीय कोरियाई टीम ने गुरुवार (02 नवंबर) को भुवनेश्वर उद्योग विभाग के साथ बैठक के दौरान राज्य में व्यापार की व्यवहार्यता और पारस्परिक रूप से लाभप्रद आर्थिक गलियारा बनाने पर चर्चा की।

भविष्य में कोरोबार और बिजनेस समझौते पर विश्वास व्यक्त करते हुए, कोरियाई दूतावास सुंगजॉन्ग सीएचओ ने कहा कि, निवेशक आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, डीकार्बोनाइजेशन, इलेक्ट्रिक वाहन, विमानन और धातु सहायक कंपनियों पर ओडिशा के बढ़ते फोकस को देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, ''हमारी अगले तीन दिनों में राज्य में अलग-अलग औद्योगिक गलियारों और औद्योगीकरण की संभावना वाले स्थानों का दौरा करने की योजना है। मेरा प्रतिनिधिमंडल सक्रिय रूप से राज्य की पेशकशों को बढ़ावा देगा। हम ओडिशा में तेजी से औद्योगीकरण देखने के लिए हर कोशिश करेंगे।''
कोरियाई टीम की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और कोरिया द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, कोरिया ने भारत सरकार से कोरियाई निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए रक्षा उपकरण, जैव ईंधन सेल, रोबोटिक्स, ड्रोन और अन्य भविष्य के गतिशीलता उत्पादों जैसे और अधिक आइटम जोड़ने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications