Odisha: ओडिशा में 6 जन्नत जैसी जगहों पर लॉन्च हुआ 'इको रिट्रीट', मिलेगा लक्जरी स्टे और रोमांच का डबल डोज
Odisha Eco Retreat: अगर आप इस बार छुट्टियों में कुछ नया, कुछ लक्जरी और नेचर के करीब जाकर जीना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवती परिदा (Pravati Parida) ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित 'ओडिशा परब' कार्यक्रम में 'इको रिट्रीट ओडिशा 2025-26' पहल की शुरुआत की है।
यह पहल ओडिशा की 6 सबसे खूबसूरत और छिपी हुई जगहों को 'ग्लोबल टूरिज्म मैप' पर लाने के लिए शुरू की गई है। यह सिर्फ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि यह पर्यटन (Adventure Tourism), सांस्कृतिक अनुभव और हाई-एंड हॉस्पिटैलिटी का एक शानदार मेल है।

कहां-कहां मिलेगा यह 'लग्ज़री कैंपिंग' का मज़ा?
इको रिट्रीट ओडिशा 2025-26 के तहत छह ऐसे खूबसूरत स्थानों को चुना गया है, जहां प्रकृति अपने सबसे अद्भुत रूप में दिखाई देती है:
- 1. सतकोसिया (Satkosia): शांत नदी घाटियां और प्राकृतिक सुंदरता।
- 2. भीतरकनिका (Bhitarkanika): साफ-सुथरे समुद्री तटों और वन्यजीवों का अद्भुत संगम।
- 3. दारिंगबाड़ी (Daringbadi): ओडिशा का 'कश्मीर' कहे जाने वाला ठंडा और पहाड़ी इलाका।
- 4. हीराकुद (Hirakud): विशाल जलाशय और शांत वातावरण।
- 5. पुटसिल (Putsil): पहाड़ियों के बीच छिपी प्राकृतिक सुंदरता।
- 6. सोनापुर (Sonapur): सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाला तटीय क्षेत्र।
तंबू में फाइव स्टार वाली फीलिंग: क्या है ख़ासियत?
यह पहल आम टूर पैकेज से अलग है क्योंकि यह विजिटर को 'ग्लैंपिंग' (Glamping- ग्लैमरस कैंपिंग) का अनुभव प्रदान करती है। इसका मतलब है:
- शानदार स्टे (Glamping): आपको नेचर के बीच टेंट में रहने का मौका मिलेगा, लेकिन सुविधाएं किसी प्रीमियम होटल से कम नहीं होंगी।
- रोमांच का तड़का: हर लोकेशन पर रोमांचकारी वाटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटी का मिक्सर मिलेगा।
- संस्कृति की झलक: पर्यटक यहां की स्थानीय संस्कृति और प्रामाणिक उड़िया व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं, जिससे उनका अनुभव और भी यादगार बनेगा।
दुनिया के मानकों पर सुरक्षित और टिकाऊ
उप-मुख्यमंत्री परिदा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इको रिट्रीट ओडिशा वास्तव में एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
इस पहल में सुरक्षा और स्थिरता (Sustainability) पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके मानक वैश्विक स्तर के अनुरूप हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले और प्रकृति को कोई नुकसान न पहुँचे। यह पहल पर्यटकों को ओडिशा के छिपे हुए रत्न खोजने का एक शानदार मौका देती है, जहाँ हर डेस्टिनेशन सुंदरता की एक नई कहानी कहता है।












Click it and Unblock the Notifications