शादी का वादा, फिर ठगी, '49 दुल्हनों' के 'दूल्हे राजा' ऐसे फंसे पुलिस के चंगुल में, पढ़िए पूरी स्टोरी

Odisha: लूटेरी दुल्हन का मामला अक्सर किसी न किसी जगह से सामने आता रहता है। जहां लड़की और उसका कथित परिवार लड़के और उसके परिवार को शादी के जाल में फंसाता है फिर शादी की रात जेवर और पैसे लूटकर दुल्हन फरार हो जाती है। लेकिन इस बार एक ठग दूल्हे का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने एक दो नहीं बल्कि 49 महिलाओं को अपने झांसे में फंसाया है।

ओडिशा के जाजपुर में 34 वर्षीय ठग को गिरफ्तार किया गया है। ठग ने कथित रूप से विभिन्न राज्यों में 49 संभावित दुल्हनों को धोखा दिया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद, पुलिस अब दुबई के अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेट करने की योजना बना रही है ताकि ठग के खाड़ी देश के बार-बार दौरे की जांच की जा सके।

Odisha Thagi

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को बनाता था निशाना

जाजपुर के निवासी सत्यजीत मनगोबिंद समल ने ज्यादातर तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को अपने झांसे में फंसाया था। वो वैवाहिक साइटों के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाता था। जिसमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और ओडिशा की महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि 49 महिलाओं को धोखा देने के बाद, जिनमें से कुछ से उसने शादी भी की थी, समल दुबई भाग गया।

कैसे पकड़े गए 49 दुल्हनों के 'दूल्हे राजा'?

भुवनेश्वर पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने कहा, "हमें शक है कि दुबई के उसके बार-बार दौरे में कुछ और भी हो सकता है जो हमें अभी तक पता नहीं चला है।" दो पीड़िताओं की शिकायतों के बाद, पुलिस ने "दुल्हे राजा" नामक एक स्टिंग ऑपरेशन का आयोजन किया। उन्होंने एक महिला अधिकारी को संभावित दुल्हन बनाकर वैवाहिक साइट पर भेजा और उसे ओडिशा वापस लाने में सफल रहे।

समल को सफलतापूर्वक वापस लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पांडा ने कहा, "हम समल से पूछताछ करेंगे और पीड़िताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि उनकी गवाही दर्ज की जा सके। हम उन्हें शिकायत दर्ज कराने और साक्ष्य जुटाने में हमारी मदद करने की सलाह देते हैं ताकि दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सके।"

चूंकि समल ने इन महिलाओं से वैवाहिक साइटों के माध्यम से मुलाकात की थी, पुलिस ऑनलाइन मैचमेकिंग कंपनियों से अधिक जानकारी प्राप्त करने की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+