ओडिशा ट्रेन हादसे वाली जगह से लोगों को आ रही अजीब सी बदबू, रेलवे की जांच में पता लगी सच्चाई
ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को एक हफ्ता बीत जाने के बाद जब स्टेशन से गुजर रहे लोगों को बदबू आने लगी तो उन्होंने रेलवे से इसकी शिकायत की। लोगों को शक था कि घटनास्थल पर कई शव हो सकते हैं।
Balasore train accident: एक हफ्ते पहले ओडिशा के बालासोर के बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया था। तकरीबन 288 लोगों ने इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाई थी। हादसे के कुछ दिन बीतने के बाद बहानगा इलाके के लोगों को वहां अजीब सी बदबू आ रही थी।
लोग शिकायत कर रहे थे कि जब भी वे उस इलाके से गुजरते हैं तो अजीब सी महक आती है। ऐसे में अभी वहां कई लोगों के शव हो सकते हैं। इस शिकायत के बाद जब रेलवे ने घटनास्थल का जायजा लिया। काफी छानबीन की गई लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला।

इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरपो आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि NDRF ने हादसे वाली जगह का 2 बार निरीक्षण किया। इसके बाद साइट क्लीयरेंस दे दिया गया। लेकिन जब लगातार लोग बदबू आने की शिकायत करने लगे तो घटनास्थल की तलाशी ली गई। इसके बाद चौधरी ने बताया कि वहां से लाश नहीं बल्कि अंडों की बदबू आ रही थी।
उन्होंने जानकारी दी कि यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में तकरीबन 4 टन अंडे लोड किए गए थे। हादसे के बाद सारे अंडे टूट गए। अब दुर्घटना के एक हफ्ते बाद अंडे सड़ गए हैं। यही वजह है कि लोगो्ं को बदबू आ रही है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की मदद से उन अंडों को हटाया जा रहा है।
हादसे की बात करें तो 12841-कोरोमंडल एक्सप्रेस, 12864- सर एम. विश्वेश्वरैया-हावड़ा सुपरफारस्ट एक्सप्रेस ट्रेन और बहानगा बाजार स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी एक दूसरे से टकरा गए। तीन ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बहुत भीषण हादसा हो गया। हादसे में 288 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हालांकि, बाद में ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने इन आंकड़ों को सुधारते हुए मृतकों की संख्या 275 बताई।












Click it and Unblock the Notifications