ओडिशा उपचुनाव 2020: कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों को किया ऐलान
नई दिल्ली। ओडिशा में दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से पहले भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूठ बीजद ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

सोमवार को देर शाम कांग्रेस ने भी अपने दोनों उम्मीदवारों के नामों का खुलासा कर दिया। कांग्रेस ने बालासोर सदर सीट से ममता कुंडू को टिकट दिया है तो वहीं तिर्तोल सीट से हिमांशु भूषण मल्लिक को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया पार्टी ने भाजपा के दिवंगत विधायक मदन मोहन दत्ता के बेटे मानस कुमार दत्ता को बालासोर सदर सीट से टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए राजकिशोर बेहरा को तिर्तोल सीट से मैदान में उतारा है।
इसके अलावा सत्तारूठ पार्टी बीजद दिवंगत बीजद विधायक बिष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को तिर्तोल सीट से और स्वरूप कुमार दास को बालासोर सदर सीट से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों ही सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications