नवीन पटनायक ने PM मोदी से की मुलाकात, ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की
नई दिल्ली। लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें आम चुनाव में उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई दी। फानी च्रकवात से तटीय राज्यों के कई शहरों में हुए नुकसान के एक महीने बाद सीएम ने पीएम मोदी से ओडिशा को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का अनुरोध किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में कुल नुकसान 11,900 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया है।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने नई दिल्ली में दोनों नेताओं की बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की है। पटनायक राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सप्ताह भर की आधिकारिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने वाले हैं। पीएम मोदी ने पिछले महीने चक्रवात फनी से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए एक हवाई सर्वेक्षण किया था। जिसमें ओडिशा में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था।
उन्होंने लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए पटनायक के प्रयासों की सराहना की। केंद्र से लगातार समर्थन का आश्वासन देते हुए, पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की थी। बीजद सरकार सन 2000 से ओडिशा में सत्ता में है और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, क्षेत्रीय पार्टी ने 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 112 सीटें जीती थीं।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने कहा कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को बड़ी रकम की जरुरत है। पटनायक का 15 जून को नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक में शरीक होने का भी कार्यक्रम है। दिल्ली में अपने प्रवास के दौरन वह कई केन्द्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर केन्द्र सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिनमें आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान योजना शामिल है।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications