ओडिशा सीएम ने राज्य प्रशासन को आत्मसंतुष्ट नहीं होने और कोविड -19 स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा
भुवनेश्वर, 28 जनवरी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य प्रशासन से आत्मसंतुष्ट नहीं होने के लिए कहा है इसके साथ ही कोविड -19 स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

राज्य में महामारी की स्थिति की समीक्षा करते हए सीएम पटनायक ने वरिष्ठ नागरिकों और फ्रंटलाइन वर्कस के लिए बूस्टर डोज वैक्सीनेशन को पूरा करने पर जोर दिया। पटनायक ने कहा राज्य में पॉजिटिव केस की की संख्या स्थिर हो गई है और नए संक्रमण में भी कमी आई है, लेकिन यह दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन में ढील देने का समय नहीं है।
नवीन ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का निर्देश दिया कि लोग सभी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करें। रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) और फील्ड वर्कर्स को भी होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों की स्थिति की ठीक से निगरानी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा मिशन शक्ति स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से महामारी के सभी पहलुओं पर जन जागरूकता अभियान जारी रखा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा स्थिति से घबराने की कोई बात नहीं है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरके शर्मा ने राज्य में कोविड की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति में बताया कि जहां डेली टेस्ट 65,000-70,000 हो गया है, वहीं पॉजिविटी रेट 11.4 प्रतिशत पर बनाी हुआ जो राष्ट्रीय औसत से कम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जाजपुर, बालासोर, कटक, सुंदरगढ़ और खुर्दा में पॉजिविटी रेट अभी भी तुलनात्मक रूप से अधिक है।
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड महामारी की तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। अपने गणतंत्र दिवस संदेश में, नवीन ने कहा कि सभी के सहयोग से महामारी जल्द ही समाप्त हो जाएगी और जीवन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने महामारी में अपनी जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications