Odisha: ओडिशा में सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी की ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
ओडिशा में सरकारी भर्तियों को लेकर कथित भ्रष्टाचार के मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी को भारतीय जनता पार्टी ने निशाने पर लिया है। भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओडिशा भाजपा के प्रवक्ता अनिल बिस्वाल कि ऐसा लगता है कि ओडिशा सरकार ने नौकरियां बेचने की नीति बना ली है।
भाजपा ने बीजू जनता दल पर हाल ही में भरे गए 20,000 शिक्षक पदों में से आधे से अधिक को बेचने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा कि भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राज्य भाजपा के प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा, "ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने नौकरियां बेचने की नीति बना ली है और अगर मामला सामने आता है, तो वे इसे दबा देंगे। ढेर सारे उदाहरण हैं। ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) के प्रश्न पत्र लीक हुए, ओपीएससी और ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है।"

अनिल बिस्वाल ने बीजेडी को निशाने पर लेते हुए कहा, "सभी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र और नौकरियां बेची जा रही हैं। मैं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की याद दिलाना चाहूंगा जो वहां भर्ती घोटाले में शामिल थे। हमारा सवाल यह है कि ओडिशा के पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी कौन हैं? हम यह नहीं कह रहे हैं कि हाल ही में भरी गई सभी शिक्षक नौकरियां बेच दी गई हैं। कुछ वास्तविक और मेधावी उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया है। लेकिन, सरकार ने आधे पद बेच दिये हैं।"
मामलों में अनिल बिस्वाल ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि नौकरी घोटाले में कौन शामिल है, उसका पता लगाया जाना जरूरी है। मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
वहीं बीजेपी के आरोपों को लेकर बीजद के जगतसिंहपुर विधायक और सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत कुमार मुदुली ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में रिक्तियों को भरने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने आम चुनाव से पहले राज्य के अन्य विभागों में भी रिक्तियां भरी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications