ओडिशा: ईंटों से लदा ट्रक खाई में जा गिरा, 9 लोगों की मौत, 7 घायल
भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत और 7 घायल हुए हैं। गजपति के लुहाझार घाट पर ईंटों से लदा ट्रक 50 फीट गहरे खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक पर 16 लेबर सवार थे।

खाई में ट्रक के पलटने के बाद 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, 4 अन्य लोगों ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, जो घायल हुए हैं उनकी भी हालात गंभीर बताई जा रही है। लुहाझार घाट पर ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को हॉस्पिटल ले जाया गया। इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में जान गंवाने वाले परिवार वालों को 2 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने का ऐलान किया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए फ्री इलाज की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications