Odisha Election: भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, किसे कहां से मिला टिकट
Odisha Assembly election 2024 (BJP candidate): भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं।
भाजपा ने राउरकेला से दिलीप राय, पटना से अखिल चंद्र नायक, सरस्काना (अजजा) से भादव हंसदा को टिकट दिया गया है।

रायरंगपुर (अजजा) से जोलेन बारदा, बंग्रिपोसी (अजजा) से संजली मुर्मू ,करंजिया (अजजा) से श्री पद्मचरण हाइबरू ,झरीगाम (अजजा) नरसिंह भात्रा को टिकट दिया गया है।
बाकी अन्य नामों में दाबुगाम (अजजा) से सोमनाथ पुजारी, राजनगर से ललित बेहेरा, बालिकुडा-एरसामा से सत्य सारथी मोहंती, जगतसिंहपुर से अमरेन्द्र दास, काकटपुर (अजा) से बैधर मल्लिक, रानपुर से सुरमा पाढ़ी, सनाखेमुंडी से उत्तम कुमार पाणिग्रही, मोहना (अजजा) से प्रशांत मल्लिक, रायगडा (अजजा) से बसंता कुमार उलाका, बिस्सम कटक (अजजा) से जगन्नाथ नुन्दुका, पोट्टांगी से चैतन्य नंदिबाली और चित्रकौंडा से डम्बरू सीसा को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने 75 उम्मीदवारों के नामों की कर दी है घोषणा
कांग्रेस ने रविवार (14 अप्रैल) को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस ने 2 अप्रैल को ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 49 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
ओडिशा विधानसभा सीटों के लिए चुनाव चार चरणों में होंगे, नामांकन 25 अप्रैल से शुरू होंगे। राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा के साथ-साथ 21 लोकसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान होगा। मतदान 13 मई से शुरू होगा।
पहले चरण का मतदान 13 मई (28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए) को होगा। दूसरे चरण का मतदान 20 मई (34 विधानसभा क्षेत्रों के लिए), तीसरे चरण का मतदान 25 मई (42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए) और चौथे चरण का मतदान 1 जून (42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए) होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications