Odisha: GST कलेक्शन में ओडिशा आगे, जानें क्या कहते हैं 7 महीने के आंकड़े?
अक्टूबर में 1,853.98 करोड़ रुपए के साथ ओडिशा ने नेट जीएसटी का चौथा सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया है। जिसमें राज्य जीएसटी और आईजीएसटी सेटलमेंट भी शामिल हैं।
इस साल अक्टूबर तक राज्य का मासिक औसत टैक्स कलेक्शन 1,744.3 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान औसत टैक्स कलेक्शन 1,475.61 करोड़ रुपये था। वहीं, विकास दर 18.21 फीसदी रही। कुल राजस्व में से, राज्य जीएसटी कलेक्शन पिछले महीने 23.43 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 1,306.47 करोड़ रुपये था। अक्टूबर 2022 में कलेक्शन 1,058.38 करोड़ रुपये था।

राज्य ने अक्टूबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसने पिछले महीने 4,176.94 करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व एकत्र किया, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,769.44 करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व एकत्र हुआ था। राज्य ने फाइनेंशियल ईयर के पहले 7 महीनों में प्रगतिशील ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान संग्रह 30,893.17 करोड़ रुपये रहा।
इस साल ऐसा रहा कलेक्शन
- अप्रैल- 5,035.74 करोड़ रुपये
- अगस्त- 4,408.27 करोड़ रुपये
- मई- 4,397.73 करोड़ रुपये
- जून- 4,379.97 करोड़ रुपये
- सितंबर- 4,249.12 करोड़ रुपये
- जुलाई- 4,245.4 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications