अमेरिका के फैशन शो में भारत का झंडा लहराएगी 12 साल की नंदा
12 साल की नंदा ने तैयारी कर ली है कि वो अमेरिकी फैशन प्रतियोगिता में भारत का झंडा लहराएगी।
भुवनेश्वर। ओडिशा की 12 वर्षीय लड़की ने इतिहास रच दिया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली पदमालया नंदा अमेरिका स्थित जॉर्जिया में लिटिल मिस युनिवर्स ब्यूटी पीजैंट में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी।
नंदा ने अपनी इस सफलता के लिए अपने आस पास के लोगों को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रोत्साहन की वजह से ऐसा हो सका।

नंदा ने किया एक अनुरोध
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नंदा ने कहा कि 'मैं लोगों को सभी के आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद करती हूं। ब्यूटी पीजैंट के लिए, मैं अपना 100 प्रतिशत दे रही हूं और मुझे बहुत आत्मविश्वास है। मैं अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हूं और अगर लोग मुझे समर्थन देते हैं, तो मैं निश्चित रूप से इस शीर्षक को जीतूंगी।'
नंदा ने 1 जून से 4 जून तक चलने वाले इस लिटिल मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने में मदद करने के लिए फेसबुक पर उनके लिए वोट देने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications