तांत्रिक ने चिट्ठी लिखकर मांगी बेटे की बलि देने की इजाजत, बताई चौंकाने वाली वजह
नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने जिस बात की इजाजत मांगी उसे जानकर प्रशासन का सिर चकरा गया। दरअसल उसने अपने देवता को खुश करने के लिए नरबलि की इजाजत मांगकर सबको चौका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस तांत्रिक ने दावा किया है कि नरबलि कोई अपराध नहीं है इसके लिए वह सबसे पहले अपने बेटे की कुर्बानी देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तांत्रिक का पत्र
मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर पहाड़पुर के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 29 जनवरी को बेगूसराय के सब डिविजनल ऑफिसर (सदर) को एक पत्र लिखा। सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक तांत्रिक है। उसके पत्र का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और लेटर से सनसनी मच गई है। एसडीओ संजीव कुमाप चौधरी का कहना है कि ये मामला गंभीर है, नरबलि अवैध है। उन्होंने कहा कि हम चिट्ठी और तांत्रिक का पता लगा रहे हैं।

इसलिए तांत्रिक देना चाहता है बेटे की बलि
वीडियो में तांत्रिक ने कहा कि मां कामाख्या देवी ने नरबलि का आदेश दिया है। ये कोई अपराध नहीं है। सबसे पहले मैं अपने खुद के इंजीनियर बेटे के बलि देना चाहता हूं। ऐसे इसलिए क्योंकि उसने मेरे मंदिर को वित्तीय मदद देने से इंकार किया है। वह बिल्कुल किसी रावण जैसा है। पत्र अज्ञात संगठन - बिंदु मां मानव कल्याण संस्था के लेटरहेड पर लिखा गया है। सुरेंद्र सिंह दावा करता है कि वह इस संगठन का प्रमुख है जो कि सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत है।

पागल बाबा के नाम से जाना जाता है सुरेंद्र
तांत्रिक सुरेंद्र सिंह की अजीबोगरीब हरकतों के चलते लोग उसे पागल बाबा कहते हैं। सुरेंद्र कभी निवस्त्र होकर घूमता है तो कभी हाथ में नरमुंड लेकर। लोगों का कहना है कि पागल बाबा चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी हरकतें करता रहता है। इसलिए उसने पत्र लिखकर बेटे की बलि देने की बात कही है।
-
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ












Click it and Unblock the Notifications