66वां गणतंत्र दिवस : राजपथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत, भारत की विरासत से रूबरू होंगे ओबामा
नयी दिल्ली। भारत आज 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत के इस ऐतिहासिक मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा विशेष मेहमान बनकर आएं है। इंडिया गेट पर आज भारत अपनी सैन्चीय ताकत दिखाएगा। अमेरिकी राष्फट्रपति बराक ओबामा के सामने भारत की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन होगा तो वहीं ओबामा भारत की सांस्कृतिक विरासत से भी रुबरु होंगे। इस बार परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दस्ता दिखेगा महिला सशक्तिकरण की ताकत।

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर ऐतिहासिक राजपथ पर 16 राज्यों और 9 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झांकी दिखाई जाएंगी, जिनमें देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा भारत में तैयार आधुनिक मिसाइलों की भी नुमाइश की जाएगी। इस साल परेड का मुख्य आकर्षण देश में विकसित सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की आकाश मिसाइल और हथियारों का पता लगाने वाले राडार दोनों का एक साथ प्रदर्शन होगा।
इसके साथ-साथ लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी करने वाले और पनडुब्बी भेदी विमान पी-8आई और लंबी दूरी तक मार करने वाले उन्नत लड़ाकू विमान मिग-29के को पहली बार देखा जा सकेगा। इस बार परेड में पहली बार तीनों सेना थलसेना, नौसेना और वायुसेना की महिला दलों के मार्चिग दस्ते को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं भारतीय नौसेना और नारी शक्ति' का प्रदर्शन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications