'लव जिहाद' कानून पर नुसरत जहां का हमला, बोलीं- 'BJP को प्यार करना सीखना चाहिए'

कोलकाता। बीजेपी शासित कई राज्यों में 'लव जिहाद' (Love Jihad) को लेकर कानून बनाने के ऐलान के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। बीजेपी द्वारा लाए जा रहे लव जिहाद कानून पर भड़की नुसरत जहां ने बीजेपी को जहर बताया है। नुसरत जहां ने कहा कि प्यार निजी चीज है। बता दें कि बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, और कर्नाटक की सरकारों ने कथित लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कही है। मध्य प्रदेश सरकार ने तो अगले सत्र में ही विधेयक लाने की तैयारी में है। लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल हिंदू वादी दल हिंदू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से विवाह को लेकर करते रहे हैं।

Nusrat Jahan

Recommended Video

    Love Jihad: BJP के वे बड़े Muslim नेता, जिन्होंने हिंदू से रचाई शादी | वनइंडिया हिंदी

    लव जिहाद कानून को लेकर टीएमसी सांसद ने कहा "ये बहुत दुख की बात है क्योंकि लव और जिहाद साथ-साथ नहीं हो सकते। प्यार व्यक्तिगत होता है। मैं किससे प्यार करूं ये मेरा निजी मामला है और किसी को भी इसमें बोलने का अधिकार नहीं है। मैं बीजेपी को केवल एक ही सलाह दे सकती हूं कि उन्हें ये समझना चाहिए कि प्यार व्यक्तिगत मामला है और उन्हें प्यार करना सीखना चाहिए।" नुसरत जहां कोलकाता के जगतधात्री पूजा पंडाल का उद्घाटन करने पहुंची थीं।

    बता दें कि नुसरत जहां ने हिंदू परिवार में शादी की है। शादी के बाद उन्हें भी मुस्लिम कट्टरपंथी तबकों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सिर्फ यही नहीं उनकी हिंदू महिलाओं की तरह सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर भी आलोचना हुई थी। कट्टरपंथियों ने इसे इस्लाम का अपमान बताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा था। हालांकि नुसरत जहां ने इसके लिए माफी नहीं मांगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+