संसद में 'आप' सांसद का विवादस्‍पद बयान, कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू के बच्चे हैं

Number of Congress's MLA are less than Lalu Prasad Yadav's children: Bhagwant Maan
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कुछ दिनों पहले इराक में फंसे भारतीयों के दुख को लेकर डिप्रेशन का शिकार हो चुके आम आदमी पार्टी के स्‍टार नेता और सांसद भगवंत मान ने संसद में एक विवादास्‍पद बयान दिया है। लोकसभा में दिल्‍ली के बजट पर चर्चा के दौरान भगवंत मान ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कि दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों की संख्या से ज्यादा तो लालू प्रसाद यादव के बच्चें हैं। मान के इस बयान के बाद से संसद में जबरदस्‍त हंगामा मच गया।

किसी तरह मामले को काबू में कर सदन शुरु किया गया लेकिन मान ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दे दिया। उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस की दयनीय स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस सदन में आपकी पार्टी की संख्या दिल्ली के तापमान से भी कम है। मान ने यह बयान कांग्रेसी सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा की 'आप' पर कई गई टिप्पणी के जवाब में दिया था। आपको बताते चलें कि दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी और इसकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर आपने अपने वादे पूरे नहीं किए तो आपका हाल भी आम आदमी पार्टी की तरह ही होगा।

इतना ही नहीं इसके अलावा भगवंत सिंह मान ने भाजपा सांसद रमेश विधुड़ी को भी निशाना बनाया। मान ने कहा कि विधुड़ी रोजाना जबतक सदन में 3-4 बार माफी नहीं मांगते उनका खाना हजम नहीं होता। विधूड़ी उन्हें बार-बार रोक रहे थे और अपनी टिप्पणी भी करते जा रहे थे। जिसके बाद मान ने यह टिप्पणी की थी। हालांकि कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए लालू प्रसाद यादव के परिवार को शामिल करने पर कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की तरफ से उनकी टिप्पणी पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+