G20 Summit: एनएसजी के बॉम्ब स्क्वाड टीम ने छाना दिल्ली का चप्पा-चप्पा, हर साजिश होगी नेस्तनाबूद

राजधानी दिल्ली में G-20 बैठक की तैयारियां जोरों पर है, जो आगामी 9 और 10 सितंबर को होगी। इसके लिए शनिवार को एक और फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। जिसमें एनएसजी कमांडोज ने भी भाग लिया।

जानकारी के मुताबिक एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। साथ ही वहां की जानकारी हासिल की। उनके साथ स्पेशल डॉग स्क्वाड भी रहे, जो गोला-बारूद को पकड़ने में एक्सपर्ट रहते हैं।

NSG

वहीं शनिवार को प्रगति मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल को किया गया। यहां पर इस वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी की जाएगी। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 सदस्य देशों समेत 40 देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने कहा कि हमने सभी मीडिया हाउसों के साथ यात्रा से जुड़ी गाइडलाइन साझा की है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और अन्य सरकार सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए भी लोगों को जानकारी दी जा रही, ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो।

रासायनिक और जैविक हमले से बचने की ट्रेनिंग
वहीं 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। वहां पर तैनात होने वाले जवानों को रासायनिक और जैविक हथियारों के खतरों से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। हाल ही में वायुसेना के साथ भी बचाव अभियान की मॉकड्रिल की गई थी।

नहीं लगेगा लॉकडाउन
वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही थी कि G-20 की वजह से दो-तीन दिन दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस बात का खंडन कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा, ये खबर वायरल हो रही। ये तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। समिट में कई राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे, इसलिए हमने नई दिल्ली जिले में एक 'नियंत्रित क्षेत्र' बनाया है। इस क्षेत्र में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान तीन दिनों (8-10 सितंबर) के लिए बंद कर दिए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस की ओर से लोगों दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी गई है। अगर आप प्रतिबंधित इलाके में रहते हैं, तो वैध आईडी दिखाकर जा सकते हैं। वहीं रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई, बिक्री आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+