'शांति के लिए गिड़गिड़ाएगा नहीं भारत...', पाकिस्तान और चीन को अजीत डोभाल की सीधी चेतावनी, देखें Video
'शांति के लिए गिड़गिड़ाएगा नहीं भारत...', पाकिस्तान और चीन को अजीत डोभाल की सीधी चेतावनी, देखें Video
नई दिल्ली, 21 जून: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को पाकिस्तान और चीन को चेतावनी दी है। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत अब किसी भी स्थिति में शांति के लिए गिड़गिड़ाएगा नहीं। खासकर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में अजीत डोभाल ने चेतावनी दी कि भारत 'सामान्य संबंधों' के लिए उत्सुक है, लेकिन 'आतंकवाद के लिए सहनशीलता की सीमा बहुत कम है'। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में अजीत डोभाल ने कहा है कि हम किसी भी स्थिति में शांति के लिए गिड़गिड़ाने वाले नहीं है। भारत अब अपनी शर्तों पर सबको जवाब देगा। वहीं चीन को चेतावनी देते हुए अजीत डोभाल ने कहा है कि सीमा पार से होने वाले हम किसी भी उल्लघंन को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।

'कश्मीर में मूड 2019 के बाद बदल गया था...'
समाचार एजेंसी एएनआई से विशेष रूप से बात करते हुए अजीत डोभाल ने कहा कि कश्मीर में मूड 2019 के बाद बदल गया था। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में मूड बदल गया था। हमने उस वक्त भी पाकिस्तान को जवाब दिया था।'' बता दें कि सीआरपीएफ के काफिले को पाकिस्तान से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद 40 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

'लोग अब पाकिस्तान और आतंकवाद के पक्ष में नहीं हैं...'
अजीत डोभाल ने कहा, "2019 के बाद कश्मीर के लोगों का मिजाज और मूड पूरी तरह से बदल गया है। लोग अब पाकिस्तान और आतंकवाद के पक्ष में नहीं हैं। वे बंद के आह्वान कहां हैं... शुक्रवार की हड़तालें... सबकुछ वहां खत्म हो रहा है। हालांकि अभी भी कुछ युवा लड़के गुमराह हो रहे हैं। लेकिन हम उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं... कुछ सैन्य संगठन हैं लेकिन हम उनसे पूरे संकल्प के साथ लड़ रहे हैं।"

'पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान के साथ संबंधों पर अजीत डोभाल ने कहा, ''हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन आतंकवाद के लिए सहनशीलता की सीमा बहुत कम है। अब उनकी पसंद के मुताबिक यहां शांति या जगं नहीं होने वाली है। अब भारत खुद तय करेगा, हम तय करेंगे कि कब, किसके साथ और क्या शर्तों पर...हमको क्या करना है।''

कश्मीरी पंडितों पर क्या बोले अजित डोभाल?
कश्मीरी पंडितों और गैर-स्थानीय लोगों के खिलाफ आतंकी हमलों के सवाल पर अजीत डोभाल ने कहा, '' सरकार ने अतीत में कदम उठाए हैं और निश्चित रूप से भविष्य में और अधिक सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। कमजोर वर्गों की रक्षा की जाएगी। "सबसे अच्छी बात यह है कि आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक मोड पर ये सरकार काम कर रही है। सेना और पुलिस ये सुनिश्चित कर रही है कि आतंकियों को उनके किए का अंजाम मिले।''

'चीन जानता है कि हम बर्दाश्त नहीं करेंगे...'
अजीत डोभाल ने चीन के साथ सीमा गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए कहा, "चीन के साथ हमारा लंबे समय से लंबित क्षेत्रीय विवाद है। हमने अपने इरादे बहुत स्पष्ट कर दिए हैं। वे इस तथ्य से अवगत हैं कि हम किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे...। हमने उनसे बहुत बातें की हैं और अपना पक्ष कई बार उनके सामने रखा है लेकिन अब किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''
Recommended Video

अग्निपथ स्कीम पर क्या बोले अजीत डोभाल?
अजीत डोभाल ने सरकार की नई सशस्त्र बलों की भर्ती योजना 'अग्निपथ' को लेकर हो रहे विरोध पर भी अपनी बात रखी। अजीत डोभाल ने कहा, '' हिंसक और व्यापक विरोध के बावजूद इसे वापस नहीं लिया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सुरक्षित और मजबूत' भारत के दृष्टिकोण का हिस्सा है और यह आवश्यक है ताकि देश के सशस्त्र बल भविष्य के युद्धों और संघर्षों के लिए तैयार रहें।''












Click it and Unblock the Notifications