पुलिस फेल तो लोकतंत्र फेल, बोले NSA अजित डोवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने कहा कि अगर पुलिस कानून लागू करने में नाकाम रही तो लोकतंत्र विफल जाएगा। अजित डोवाल गुरुग्राम में देश भर से आए युवा पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डोवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बहाल रखना लोकतंत्र का सबसे पवित्र काम है और आप लोग (पुलिस) ही इसे लागू करने वाले हैं।

NSA Ajit doval says police personal are enforcers of law, if you fail democracy fails

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगर आप (पुलिस) ऐसा नहीं कर पाए तो लोकतंत्र विफल हो जाएगा। कानून की अच्छाई तब तक है जब तक इन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। अगर आप नाकाम हुए तो लोकतंत्र विफल हो जाएगा। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के पुलिस अधिकारी शामिल थे।

डोवाल ने कहा कि आपको पहले समस्याओं की पहचान करनी है, उसको परिभाषित करना है और फिर जाकर उसका हल निकालना है। ये सोचें कि इसमें तकनीक का कैसे इस्तेमाल हो सकता है। अजित डोवाल ने पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि ये जरूरी है कि लोग पुलिस को विश्वसनीय समझे। पुलिस लोगों के बीच अपने बारे में सकारात्मक धारणा बनाने में सक्षम हो।

उन्होंने कहा कि इसके जरिए ही लोगों में विश्वास पैदा होता है जिसके बाद लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा ने पुलिस की क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। इस हिंसा के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। विपक्षी दलों ने भी दिल्ली पुलिस की क्षमता पर सवाल उठाए और गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। दिल्ली में भड़की इस हिंसा में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+