फरीदाबाद: होटल के बाथटब में डूबने से NRI महिला की मौत
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित होटल ताज विवांता में एक NRIमहिला का बाथटब में शव मिला है। होटल के रूम नंबर 631 में मृत पाई गई महिला का नाम रितु कुमार बताया जा रहा है। महिला पिछले 5 दिनों से इस होटल में ठहरी हुई थी। भारतीय मूल की यह महिला लंदन की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है।
मृत महिला के पति को लंदन में इस हादसे की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक रितु 22 अप्रैल से होटल ताज विवांता में ठहरी हुई थी। रितु के दिल्ली में भाई बहन रहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हीं से मिलने वह भारत आईं थी। पुलिस के बताया कि रितु के परिजनों ने ही देर रात होटल में फोन किया था कि वह उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा है।
इसके बाद होटल के स्टाफ ने जब रूम के बेल बजाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस होटल पहुंची और होटल स्टाफ से कमरा खुलवाया तो देखा कि रितु का शव बाथटब में डुबा हुआ था। रितु के पति अरुण सिन्हा भारत आ चुके है।