NRC पर ममता का BJP पर हमला, 'राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रही है इस्तेमाल'

Recommended Video

    Mamata Banerjee का BJP पर NRC को लेकर हमला, 'NRC BJP के लिए राजनीतिक हथियार' | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एनसीआर को लेकर बड़ा बयान दिया। ममता ने नभाना में कहा कि बंगाल में एनआरसी को नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंंने बीजेपी पर एनआरसी को लेकर तंज कसा और कहा कि बीजेपी इसे राजनीतिक हाथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से वोटिंग लिस्ट में अपना नाम चैक करने को कहा।

    NRC will not come to West Bengal says Mamata Banerjee

    टीएमसी प्रमुख ममता ने कहा कि NRC बंगाल में नहीं आएगा। किसी को भी बंगाल से बाहर नहीं किया जाएगा। लोग बंगाल में इतने सालों से रह रहे हैं, वे यहां भी उसी तरह रहेंगे। बीजेपी इसका राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।ममता ने आगे कहा कि मतदाता सूची का नवीनीकरण किया जा रहा है, इसलिए मैं आपसे आग्रह करना चाहूंगी कि आप ये चैक करें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गुरुवार (19 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पीएम मोदी से ये ममता की दो साल में पहली वन टू वन मुलाकात थी। इस मुलाकात के दौरान सीएम ममता ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से एनआरसी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+