ये खूबसूरत IPS ऑफिसर फेसबुक, ट्विटर पर हुई वायरल!
बेंगलौर। औरत आज सिर्फ घर नहीं संभालती, बल्कि देश और दुनिया के कई उच्च पदों को भी सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, डॉक्टर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, आईएस, आईपीएस या राजनीति, हर जगह ये अपना नाम ऊंचा कर रही हैं। लेकिन समाज में रह रहे कई रूढ़िवादी सोच वाले पुरूषों को आज भी ये कामयाबी चुभती है।

केरल की आईपीएस ऑफिसर मरीन जोफस आजकल इसी सोच का शिकार हो रही हैं। 24 वर्षीय मरीन फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गई हैं। बात ऐसी थी कि फेसबुक पर मरीन से संबंधिक एक खबर पोस्ट हुई, जिसमें लिखा था कि ये कोच्चि की नयी एसीपी हैं। फिर क्या था, लोग उनके पद और काम को छोड़, खूबसूरती के दिवाने हो गए और इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया। यही नहीं, तस्वीर व्हाट्स एप्प में भी जमकर शेयर हो रही है।
इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आने लगे। जिसमें से कुछ तारीफ, कुछ अश्लील जबकि कुछ नकारात्मक सोच वाले कमेंट्स थे, जिनका कहना था कि लड़कियों को जाकर घर संभालना चाहिए। कई यूजर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहें तो कईं लोगों ने उनकी खूबसूरती का हवाला देते हुए अजीब प्रतिक्रियाएं देनी जारी रखीं। सोशल साइट्स पर लोग टिप्पणी कर रहे थे कि कोच्चि के लोग अब चोरी और डकैती शुरू करने वाले हैं क्योंकि वे खूबसूरत आईपीएस ऑफिसर के हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं।
हालांकि, कुछ ही समय में जोसेफ ने फिर सफाई देते हुए एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि 'यह खबर सही नहीं है, वो कोच्चि की नई एसीपी नहीं है और फिलहाल वो हैदराबाद के एनपीए में ट्रेनिंग कर रही हैं।' डेकन क्रौनिकल के अनुसार, जोसेफ ने 2012 में पहली कोशिश में ही सिविल सर्विसेस की परिक्षा पास कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications