Nowruz 2023: 'नवरोज' पर Google ने बनाया खास Doodle, जानिए पारसी नवर्ष से जुड़ी ये खास बातें
Parsi new year 2023: आज पारसी समुदाय अपना नववर्ष मना रहा है, जिस कि 'नवरोज' के नाम से जाना जाता है।

Google Doodle on Navroz: दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने आज डूडल के जरिए 'नवरोज 2023' की शुभकामनाएं दी हैं।'डूडल' का ये एनिमेटेड वर्जन काफी आकर्षक है, जिसमें ट्यूलिप, जलकुंभी, डैफोडील्स और ओफ्रीस एपिफेरा को दर्शाया गया है।
पारसी समुदाय का नया साल
आपको बता दें कि पारसी समुदाय के लोग हर साल पारसी कैलेंडर की पहली तारीख को 'नवरोज' मनाते हैं, अबकी बार ये पावन दिन 21 मार्च को पड़ा है। गौरतलब है कि 'नवरोज' शब्द 'नव' और 'रोज' दोनों से मिलकर बना है। जिसमें 'नव' का मतलब होता है 'नया दिन' और 'रोज' का अर्थ होता है 'दिन' यानी कि 'नवरोज' का अर्थ हुआ 'नया दिन'। नवरोज में लोग फसलों के जरिए उत्सव मनाते हैं, ये दिन प्रकृति को धन्यवाद देने का है ,इसी वजह से गूगल ने अपने डूडल में पुष्पों को जगह दी है।
'जमशेदी नवरोज'
नवरोज का त्योहार ईरान, इराक, भारत, अफगानिस्तान और मध्य एशिया में आज धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आज का नववर्ष पारसी समुदाय 'जमशेदी नवरोज' के रूप में मनाता है क्योंकि पारसियों के वीर योद्धा और फारस के राजा जमशेद ने ही अपने समुदाय के लोगों को पारसी कैलेंडर के ज्ञान से रूबरू कराया था।
अग्नि को साक्षी मानकर प्रार्थना करते हैं
आज के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, मंदिरों में जाते हैं, घरों में मिष्ठान और पकवान बनते हैं और लोग एक-दूसरे को तोहफे देकर खुशियां मनाते हैं। पारसी समुदाय के लोग मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर अपने और अपने परिवार के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं और गरीबों को दान भी देते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
आज के दिन लोग अपने घरों में चंदन की लकड़ी जरूर रखते हैं, इसके पीछे मान्यता है कि चंदन अपने महक और शीतलता से घर में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। लोग अपने घरों को आज रंगोली से सजाते भी हैं। कुछ जगहों पर तो लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर नाच-गाकर जश्न मनाते हैं। मालूम हो कि पारसी समुदाय देश की सबसे कम आबादी वाले अल्पसंख्यक समुदायों में से एक हैं लेकिन यह वर्ग अपनी परंपराओं और संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से संजोए हुए है। मालूम हो कि पारसी समुदाय करीब तीन हजार सालों से यह उत्सव मना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications