Indian Railways:अब ट्रेनों में चुनिंदा रेस्टोरेंट से मंगवा सकेंगे पसंदीदा खाना, बहुत आसान है ये तरीका

नई दिल्ली, 24 अगस्त: राजधानी-शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को तो रेलवे की ओर से ही खाना परोसे जाने की व्यवस्था रहती है। लेकिन, ज्यादातर ट्रेनों में टिकट के साथ भोजन शामिल नहीं किया जाता। ऐसे रेल यात्रियों को या तो ट्रेन की पैंट्री कार से ही खाना ऑर्डर करना पड़ता है या फिर रेलवे स्टेशनों का इंतजार करना पड़ता है। कुछ-कुछ स्टेशनों पर सीटों पर खाना पहुंचाने की व्यवस्था पहले से रही है, लेकिन वह इतने यूजर-फ्रेंडली नहीं हैं। लेकिन, अब व्हाट्सएप पर आधारित एक फूड डिलिवरी सिस्टम लॉन्च किया गया, जिसका आईआरसीटी के साथ भी साझेदारी है और ग्राहकों को जोमैटो और स्विगी की तरह उनकी सीटों पर ही मनपसंद खाना मंगवाने की सुविधा देता है।

अब ट्रेनों में चुनिंदा रेस्टोरेंट से मंगवा सकेंगे पसंदीदा खाना

अब ट्रेनों में चुनिंदा रेस्टोरेंट से मंगवा सकेंगे पसंदीदा खाना

अब आपको सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज करने पर ट्रेनों में भी मनपंसद होटलों से चुनिंदा खाना मिल सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपना पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) नंबर शेयर करने की जरूरत पड़ेगी। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जूप इंडिया ने हाप्टिक के साथ साझेदारी करके रेल यात्रियों के लिए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी शुरू की है। व्हाट्सएप चैटबॉट सॉल्यूशन प्रोवाइडर, जियो हाफ्टिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने रेल यात्रियों को ट्रेनों में भोजन की डिलीवरी के लिए आईआरसीटीसी के पार्टनर जूप के साथ भागीदारी की है। इसकी वजह से रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों में यात्रा के दौरान मनपंसद का खाना ऑर्डर करना आसान हो गया है, जो उनकी सीट तक डिलिवरी की जाएगी।

निर्धारित स्टेशन पर सीट तक होगी खाने की डिलिवरी

निर्धारित स्टेशन पर सीट तक होगी खाने की डिलिवरी

व्हाट्सएप आधारित यह नया फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म यात्रियों को ना सिर्फ पसंदीदा रेस्टोरेंट का मनचाहा खाना मंगवाने में सक्षम बनाएगा, बल्कि रेस्टोरेंट से सीधे सीट पर पहुंचने तक वह इसका रियल-टाइम ट्रैंकिंग कर सकेंगे, फीडबैक दे सकेंगे और उन्हें इसमें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रियों को सिर्फ करना यह होगा कि वह अपना पीएनआर भेजकर चुनिंदा रेस्टरोंट से अपने पसंद के अनुसार उस स्टेशन पर खाना मंगवा सकेंगे, जहां पर उसकी स्टॉपेज है।

व्हाट्सएप की लोकप्रियता का इस्तेमाल

व्हाट्सएप की लोकप्रियता का इस्तेमाल

हाप्टिक के को-फाउंडर और सीटीओ स्वपन राजदेव ने बताया है कि 'व्हाट्सएप अभी तक का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है और आज व्हाट्सएप कॉमर्स में हाप्टिक सबसे आगे है। हमारा शक्तिशाली कन्वर्सेशनल कॉमर्स सॉल्यूशन, जूप इंडिया जैसे ब्रांडों को ग्राहकों को ऑर्डर देने और बेहतरीन अनुभव के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में व्हाट्सएप का उपयोग करने में सक्षम बनाता है। हर दिन लाखों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं और हाप्टिक, जूप के साथ साझेदारी में, पैसेंजरों को उनका पसंदीदा खाना ऑर्डर करने और सीधे उनकी सीटों पर डिलीवरी प्राप्त करने में मदद कर रहा है।'

अच्छा रेस्पॉन्स मिलने का दावा

अच्छा रेस्पॉन्स मिलने का दावा

व्हाट्सएप चैटबॉट प्लेटफॉर्म रेल यात्रियों को नेटवर्क कनेक्टिविटी के मुद्दों को दूर करने और उनकी ट्रेन यात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले भोजन की पहुंच में सुधार करने में मदद कर रहा है। लॉन्च होने के कुछ ही हफ्तों में हाप्टिक व्हाट्सएप चैटबॉट सॉल्यूशंस का दावा है कि रोजाना के कंवर्सेशन में बहुत ही ज्यादा तेजी देखी जा रही है और यह और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

ट्रेनों में पसंदीदा खाना पहुंचाना है मकसद

ट्रेनों में पसंदीदा खाना पहुंचाना है मकसद

उधर जूपइंडिया डॉट कॉम के फाउंडर पुनीत शर्मा ने कहा, 'ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाने की कमी की समस्या कुछ ऐसी है, जिसे हम हल करना चाहते थे। हाप्टिक द्वारा संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट सॉल्यूशंस सबसे सॉफिस्टिकेटेड में से एक है। यह सभी रेल यात्रियों के लिए एक आदर्श सेल्फ-सर्विस सॉल्यूशन है। जूप ट्रेनों में फूड डिलिवरी में बदलाव ला रहा है और हाप्टिक टेक्नॉलॉजिकल सपोर्ट से इस साझेदारी की कामयाबी तय है। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+