मौसम का तंदूर गर्म, झुलस रहा है यूपी

यह भी पढ़ें- गर्मी से बचने के नुस्खे
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि तेज धूप निकलेगी और एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, कुशीनगर का 20.3 डिग्री, वाराणसी का 22.3 डिग्री और देवरिया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसी के साथ ही विभाग ने अंदेशा जताया है कि अगले कुछ महीने तक मौसम का मिजाज़ गर्म व लू भरा ही रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications