अब श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, वॉट्सऐप चैट शेयर करने पर अभिनव कोहली को दिया करारा जवाब

श्वेता तिवारी के पति ने वॉट्सऐप की जो पर्सनल चैट शेयर की है, उसपर अब उन्होंने जवाब दिया है...

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल श्वेता तिवारी से अलग हो चुके उनके पति अभिनव कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप की एक पर्सनल चैट शेयर की है। इस चैट को लेकर अभिनव कोहली ने दावा किया है कि ये उनके और श्वेता तिवारी के बीच की बातचीत है। इसके साथ ही अभिनव ने यह भी कहा है कि उनकी पत्नी श्वेता तिवारी ने उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया था। अब इस पूरे मामले को लेकर श्वेता तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अभिनव कोहली को जवाब दिया है।

'मुझे बाकी लोगों की परवाह नहीं'

'मुझे बाकी लोगों की परवाह नहीं'

वॉट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के मामले पर श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक किताब के पेज को शेयर किया है। साथ ही इस पेज की कुछ लाइनों को श्वेता ने अंडरलाइन भी किया है। श्वेता तिवारी ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों-इशारों में अभिनव कोहली पर निशाना साधते हुए कहा, 'जितने भी लोग मायन रखते हैं, वो सब सच्चाई को जानते हैं, मुझे बाकी लोगों की परवाह नहीं। थोड़ा सो लेते हैं।'

अभिनव तिवारी ने किया दावा- हमारे बीच सब ठीक

अभिनव तिवारी ने किया दावा- हमारे बीच सब ठीक

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक ने पिछले साल अगस्त में अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं, श्वेता की बेटी पलक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया था कि अभिनव उन दोनों के साथ गलत बर्ताव करते हैं। श्वेता तिवारी की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि हाल ही में अभिनव ने दावा किया कि उनके और श्वेता के बीच सबकुछ ठीक है और वो दोनों साथ में रह रहे हैं। अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप की एक चैट भी शेयर करते हुए लिखा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।

'श्वेता ने मेरे खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई'

'श्वेता ने मेरे खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई'

अभिनव कोहली ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए बताया, 'मैंने जो कुछ कहा, उसपर मैं पूरी तरह कायम हूं। 11 अगस्त 2019 को जो केस फाइल हुआ था, वो श्वेता ने नहीं फाइल किया था और ना ही उसने मेरे खिलाफ कभी कोई शिकायत दर्ज कराई। तो जो भी हमारी शिकायत है, वो हमारे जोन के डीसीपी ने एक वीडियो बनाया और वो इंटरनेट पर है।'

'मुझे जो कहना है, सोशल मीडिया पर कहूंगा'

'मुझे जो कहना है, सोशल मीडिया पर कहूंगा'

इस मामले को लेकर जब अभिनव कोहली से बताया गया कि श्वेता तिवारी ने उनके सुलह के दावे को खारिज किया है तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, लेकिन मैं इसपर कुछ कहना नहीं चाहता। मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं, मैं उन सबको पढ़ रहा हूं, लेकिन मुझे जो कुछ कहना है, वो मैं अपने सोशल मीडिया पर बताऊंगा। इस मामले में जो भी शक या संदेह है और जो कुछ श्वेता कह रही हैं, मैं उन सब बातों को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में साफ करूंगा। मैं अभी किसी बात पर कुछ नहीं कहना चाहता। आप मेरे इंस्टाग्राम पर मेरी पोस्ट देखते रहिए और सबकुछ साफ हो जाएगा।'

पलक ने भी लगाए थे अभिनव पर आरोप

पलक ने भी लगाए थे अभिनव पर आरोप

आपको बता दें कि पिछले साल श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक ने भी अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं। मामले को लेकर अभिनव तिवारी ने उस वक्त कहा था, 'यह सब मेरे लिए काफी है, लेकिन अभी ये सब खत्म नहीं हुआ है। अभी तो ये जारी है। मैं नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा हूं, थोड़ा टाइम लगेगा सबकुछ नॉर्मल होने में। ये हमारे परिवार का निजी मामला है। जेल से आने के बाद मैंने श्वेता से भी मुलाकात की है।' इस दौरान अभिनव कोहली के साथ उनकी मां पूनम कोहली भी मौजूद थीं। हालांकि अभिनव ने बेटी पलक के आरोपों पर कुछ नहीं कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+