अब आपको पुरानी गाड़ी बेचने पर मिल सकते हैं 1.5 लाख रुपए
नई दिल्ली। देश में प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा फैसला लिया लेने जा रही है। सरकार ने 10 साल से पुरानी गाड़ियों को सरेंडर करने पर डेढ़ लाख रुपए तक देने की घोषमा करने की योजना बना रही है।

दरअसल 10 साल से पुरानी गाड़ियों से प्रदूषण काफी अधिक होता है जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ऐसी योजना शुरु करने जा रही है। जिससे की पुरानी गाड़ियों के स्वामियों को उनकी गाड़ियों को सरेंडर करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस योजना को शुरु करने की जानकारी दी है। गडकरी ने कहा कि हम जल्द ही ऐसी योजना शुरु करने जा रहे हैं जो सड़क पर प्रदूषण को कम करेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी गाड़ी बेचने पर एक प्रमाण पत्र मिलेगा जिसे दिखाने पर नयी गाड़ी खरीदते समय 50 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है।
नितिन गड़करी ने कहा कि इस नयी योजना के तहत कार जैसे छोटे वाहनों के लिए यह 30 हजार रुपए तक होगा। जबकि बड़े वाहन जैसे ट्रक आदि के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है। गडकरी ने कहा कि इस योजना के तहत कई करो में नयी गाड़ी खरीदते समय छूट मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications