सरकार को आरबीआई चीफ की चेतावनी, तरक्की के लिए सहनशीलता जरूरी
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, आरबीआई के चीफ रघुराम राजन ने सरकार को सलाह और चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना और देश का बेहतर विकास करना है तो फिर हमें सहनशील बनना होगा।

राजन दिल्ली आईआईटी के एक कार्यक्रम में मौजूद थे जब उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में सहनशीलता और आपसी सम्मान का वातावरण होना चाहिए।
उन्होंने साफ कहा कि लोगों को सवाल उठाने के साथ ही साथ चुनौती देने का अधिकार भी मिलना चाहिए। राजन ने देश के विकास के लिए इसे अत्यंत आवश्यक बताया।
आपको बता दें कि राजन से पहले इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति ने भी इसी तरह का एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में अल्पसंख्यकों में अब डर का माहौल है।
राजन ने कहा कि देश में राजनीतिक रूप से सही होने की कोशिशें सीमा से बाहर हो गई हैं और ये कोशिशें देश की तरक्की में रुकावट पैदा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे किसी काम को किसी भी सूरत में नहीं होने देना चाहिए जो किसी को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाए या किसी एक खास समूह के खिलाफ बयानबाजी को बढ़ावा मिले।












Click it and Unblock the Notifications