PM on Radio: अब पीएम मोदी रेडियो पर कहेंगे मैं प्रधानमंत्री बोल रहा हूं
नई
दिल्ली। जनता से सीधे जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रेडियो पर आएंगे। नरेंद्र मोदी सीधे रेडियो के जरिए लोगों को संबोधित कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी पहली बार रेडियो पर अपनी आवाज देंगे। इसके लिए अभी तक यह तय नहीं है कि आखिर कब नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिए लोगों से सीधे संवाज स्थापित करेंगे। जानकारी के मुताबिक जल्द ही प्रधानमंत्री रेडियो पर लाइव बातचीत के लिए आएंगे और यह कहते सुने जा सकते हैं कि मैं प्रधानमंत्री बोल रहा हूं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
प्रधानमंत्री
कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक प्रेसनोट के मुताबिक प्रधानमंत्री रेडियो पर संदेश के लिए जनता से भी सुझाव चाहते हैं। जिसके लिए लोग माई गोव वेबसाइट पर अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसमें सुझाव समय अवधि, बातचीत के विषय पर दिए जा सकते हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने रेडियो पर संदेश के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications