अब कोच के अलावा रेलवे स्टेशन एंट्री पर भी दिखाना होगा अपना टिकट
नयी दिल्ली। रेलवे ने बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए नई पहल शुरू की है। इस पहल के मुताबिक अब आपको एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों पर एंच्री के वक्त ही अपना रिजर्वेशन टिकट दिखाना होगा। अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के एंट्री करते वक्त भी उनके टिकट चेक किए जाएंगे।

रेलवे की माने तो अग ले सप्ताह से नई दिल्ली सहित दिल्ली के चार रेलवे स्टेशनों पर ये पहल शुरु हो जाएगी। रेल वे के मुताबिक ऐसा करने से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ा जा सकेगा। वहीं टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी टिकट कलेक्टर के साथ-साथ आरपीएफ की होगी।
रेलवे की इस नई पहल के पहले चरण में नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ये नियम लागू होंगे। इस नियम के बाद जिनके पास वैलिड टिकट होगा उन्हें ही स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चूंकि रेलवे में स्टाफ की कमी है। इसलिए इस योजना को फिलहाल दिल्ली के सभी स्टेशनों पर तो एकसाथ शुरू नहीं किया जा सकता। कामयाबी मिलने पर धीरे-धीरे दिल्ली के तमाम रेलवे स्टेशनों पर इस तरह की सर्विस शुरू कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications