सीमा पर मुंह की खाने वाला पाक अब साइबर वार की तैयारी में

नई दिल्‍ली। आए दिन एलओसी पर फायरिंग करने वाले और फायरिंग की आड़ में घुसपैठ करने पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्‍तान ने नया दांव खेलने की तैयारी कर रहा है।

cyber-war-india-pakistan

इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) की मानें तो पाक ने एक तरह का प्रॉक्‍सी वॉर भारत के खिलाफ छेड़ रखा है। जहां उनकी कोशिश फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की है तो वहीं अब वह साइबर वॉर की तैयारी भी कर चुका है।

आईबी की साइबर विंग की ओर से चेतावनी जारी की गई है सरकारी वेबसाइट्स को पाकिस्‍तान साइबर आर्मी हैक कर सकती है। आईबी की जानकारी के मुताबिक रक्षा और विदेश विभागों से जुड़े कंप्‍यूटरों को साइबर हमलों से बचाने के लिए और सु‍रक्षित करने के आदेश दिए गए हैं।

राज्‍यों को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्‍तान कई अहम जानकारियां चुराने की कोशिश में लगा हुआ है। पाकिस्‍तान साइबर आर्मी आईएसआई से जुड़ी हुई है और यह पहले भी कई हमलों को अंजाम दे चुकी है।

आईबी के हालिया अलर्ट के मुताबिक आईएसआई ने इसके लिए लिए साइबर हमले का आदेश दिया है।

पाक साइबर आर्मी में करीब 500 मेंबर्स हैं। यह आर्मी पाकिस्‍तान के बाहर से संचालन करती है। इसका मकसद सिर्फ सरकारी वेबसाइट्स से जानकारियां चुराना है। कुछ वर्षों पहले इस आर्मी ने सीबीआई की वेबसाइट को हैक कर लिया था।
इसकी वजह से वेबसाइट कई दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से शुरू हो पाई थी।

जिस तरह से आज चीन को अमेरिका के खिलाफ साइबर वॉर छेड़ने के लिए दोषी माना जाता है पाक की भी कोशिश उसी अंदाज में साइबर वॉर छेड़ने की है। इस मकसद को लेकर पाक की यह साइबर आर्मी काफी सक्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+