जहाज की सुविधा ट्रेन में, एक बटन दबाने पर साफ होगा ट्रेन का कोच
लखनऊ। रेलवे कोच में फैली गंदगी अब सिर्फ एक बटन क्लिक करने पर महज 15 मिनट के भीतर साफ हो जाएगी। इसके लिए रेलवे ने क्लीन माई कोच नाम का ऐप विकसित किया है जिसे आज लखनऊ में लांच किया जाएगा।
ट्रेन में सफर करने से पहले जरुर जान लें ये खास बात
नार्थ ईस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर राजीव मिश्रा आज लखनऊ जंक्शन पर इस ऐप को लांच करेंगे। रेलवे का ऐसा दावा है कि इस इस ऐप क्लीन माय कोच बटन दबाने के 15 मिनट के भीतर अटैंडेंट कोच को पूरी तरह से साफ कर देगा।
इस बटन को दबाने से टॉयलेट की गंदगी से लेकर हर तरह की गंदगी चंद मिनटों में साफ हो जाएगी। इस सुविधा का ट्रायल किया गया था जो पहले चरण में सफल रहा था।
इस ऐप को शुरु करने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत की मुहिम को आगे बढ़ाना है। यह सुविधा मुख्य रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में शुरु की जाएगी।
इस ऐप पर यात्री को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए इस ऐप को अपने फोन पर डाउनलोड करना होगा जिसके बाद उसमें आपको अपना पीएनआर नंबर डालना होगा।
ऐप पर शिकायत करते ही यह रेलवे कंट्रोल रूम को मिलेगी और ट्रेन के भीतर मौजूद कर्मचारी को भी इसकी सूचना मिलेगी। फोन पर मैसेज मिलने के बाद कर्मचारी कोच को साफ करने के लिए आ जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications