स्लीपर और एसी कोच में RAC बर्थ की संख्या बढ़ेगी, रेलवे ने लिया अहम फैसला

ज्यादा यात्रियों को ट्रेन में सफर का मौका देने के लिए रेलवे ने आरएसी बर्थ की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है।

दिल्ली। ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में रिजर्वेशन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। सभी ट्रेनों में आरएसी बर्थ की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सफर करने का मौका मिल सके।

rail reservation

स्लीपर कोच में 5 के बजाय 7 आरएसी बर्थ

रेलवे ने सभी ट्रेनों में आरएसी बर्थ की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे बेहद जरूरी यात्रा के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन मिलने में यात्रियों को आसानी होगी।

ट्रेन के स्लीपर कोच में आरएसी के पांच बर्थ होते हैं लेकिन अब रेलवे ने इसको बढ़ाकर सात करने का फैसला लिया है जिससे हर स्लीपर बोगी में 10 की बजाय 14 पैसेंजर्स को जगह मिल पाएगी।

रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि इससे और यात्रियों को ट्रेन में रिजर्वेशन मिल सकेगा। 17 जनवरी से यह फैसला लागू होगा।

एसी कोच में आरएसी बर्थ बढ़ाने का फैसला

थर्ड एसी कोच में दो आरएसी बर्थ की बजाय अब चार बर्थ होगा जिससे आठ यात्री ट्रैवेल कर सकेंगे। एक आरएसी बर्थ पर दो आदमी बैठकर यात्रा कर सकते हैं।

सेकंड एसी कोच में भी अब दो की जगह तीन आरएसी बर्थ होंगे जिससे छह यात्रियों को रिजर्वेशन मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+