यूपी के 11 लाख शोहदों को पुलिस कहेगी हैप्पी वेलेंटाइन डे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को सुधारने के लिए यूपी पुलिस अब नयी पहल करने जा रही है।

1090

महिलाओं और लड़कियों को शोहदों और छेड़छाड़ से बचाने के लिए कार्यरत 1090 वुमेन पॉवरलाइन इस अनूठी पहल को शुरु करने जा रही है। हेल्पलाइन उन सभी लोगों को अहम मौकों पर फोन के जरिए मैसेज करके सुधारने की पहल करने जा रही है।

वुमेन पॉवर लाइन 1090 प्रदेश में 11 लाख ऐसे कॉलर्स को मैसेज करेगी जिन्हें कभी ना कभी किसी मौके पर महिला की शिकायत पर फोन करके समझाने की कोशिश की गयी है।

इस पहल के जरिए वुमेन पावरलाइन इन लोगों को यह बताने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों के नंबर पुलिस के पास सेव हैं ऐसे में अगर दोबारा इस नंबर से कोई फोन या मैसेज किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सकती है।

वुमेन पॉवरलाइन के प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार 15 नवंबर 2012 से अभी तक कुल 5 लाख लड़कियों या महिलाओं की शिकायत आ चुकी है जिनमें 11 लाख ऐसे नंबरों का जिक्र किया गया है जिसके जरिए उन्हें परेशान किया गया है।

हालांकि इस पॉवरलाइन को सिर्फ 1000 लोगों के खिलाफ ही कार्यवाही करनी पड़ी है जबकि ज्यादातर मामले में समझाकर ही निपटाया गया है।
पुलिस इन लोगों को नये साल, फ्रैंडशिप डे वेलेंटाइन डे जैसे मौकों पर मैसेज करके यह आगाह कराना चाहती है कि उनके नंबर पुलिस के पास हैं ऐसे में किसी भी तरह की गलती उनके लिए भारी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+