केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते में चार दिन होगी हेल्थ ब्रीफिंग

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी अहम जानकारियों को देने के लिए हर रोज शाम 4 बजे होने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब सप्ताह में चार दिन की जाएगी। और बाकी दिन प्रेस रिलीज या कैबिनेट ब्रीफिंग होगी। बता दें कि आज होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी।

Now Health Ministrys Health briefings will be reduced to 4 days a week

इससे पहले खबर आई थी कि, हेल्थ मिनिस्ट्री की डेली प्रेस ब्रीफिंग आज रद्द कर दी गई है। दरअसल आज कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद कैबिनेट बैठक से जुड़ी प्रेस ब्रीफिंग में ही स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी सूचनाएं दी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त जानकारियों को आज प्रेस रिलीज के माध्यम से दिया जाएगा। कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ब्रीफिंग में बताया कि डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा के लिए अब अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। अब हेल्थ वर्कर्स पर हमला करने वालों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।

जावडेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा, डॉक्टरों और आशा वर्कर्स पर होने वाले हमले अब बर्ताश्त नहीं किए जा सकते हैं। इसीलिए अब एक अध्यादेश लागू करने का फैसला किया गया है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया, कुछ लोग हेल्थ वर्कर्स को संक्रमण फैलाने वाला समझ रहे हैं। सरकार का काम है कि इस तरह की हिंसा को रोका जाए। इसीलिए 123 साल पुलाने महामारी एक्ट के तहत उसमें बदलाव करके ये अध्यादेश लागू करने का फैसला लिया गया है। अब इस तरह का अपराध तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 19984 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3870 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 640 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+