शाहरुख मामले पर बोलीं उमा, अब इन्हें भारत अच्छा लगने लगेगा
नयी दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को अमेरिका के लॉस एंजीलिस एयरपोर्ट पर रोके जाने मामले पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि अब उन्हें भारत अच्छा लगने लगेगा। शाहरुख मामले पर तंज कसते हुए उमा ने कहा कि अब इन लोगों को भारत अच्छा लगने लगेगा।

उज्जैन में संवाददाताओं द्वारा शाहरुख खान को अमेरिकी हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए जाने पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि अब एक बात अच्छी हो जाएगी कि इन लोगों को भारत बहुत अच्छा लगने लगेगा।
आपको बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान को लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर अमेरिकी आव्रजन विभाग ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसके बाद शाहरूख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा था कि दुनिया में जिस तरह से सुरक्षा होती है, मैं उसे पूरी तरह से समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन में हिरासत में ले लिया जाना बेहद परेशान करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications