गुड़गांव में 12 घंटे के लिए कार को करे 'टाटा' क्‍योंकि आज यहां है कार फ्री डे

गुड़गांव। कभी देश की साइबर राजधानी बनने की ओर अग्रसर हरियाणा राज्‍य का एक अहम शहर गुड़्रगांव आज बाकी शहरों की ही तरह ट्रैफिक की बुरी मार झेलने को मजबूर है। इस समस्‍या से लोगों को एक दिन की छुट्टी देने और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के लिए गुड़गांव में 22 सितंबर से हर मंगलवार को कार फ्री डे के तौर पर घोषित किया गया है। इसके तहत ही आज इस अभियान का पहला दिन है।

gurgaon-car-free-day

हर मंगलवार ध्‍यान रहे यह बात

अगर आपको गुड़गांव होते हुए सफर करना है तो ध्‍यान रखिए अब से हर मंगलवार आप सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक यानी 12 घंटे तक अपनी कार नहीं ले जा पाएंगे। जी हां, गुड़गांव पुलिस का मकसद लोगों को इस कैंपेन के जरिए एक ही दिन का सही मगर सुकून पहुंचाना है।

इस कैंपेन की वजह से लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए फीडर बसों को भी इंतजाम किया गया है। लोगों को सुविधा देने के लिए गुड़गांव पुलिस और नगर निगम ने पूरी तैयारी की है। 200 फीडर बसों का इंतजाम किया गया है।

वैंसे पुलिस इस कैंपेन के जरिए लोगों को यातायात के दूसरे विकल्‍पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहती है। इसमें नेसकॉम, राहगिरी फाउंडेशन और रेपिड मेट्रो सहयोग दे रही हैं।

22 सितंबर को होता है कार फ्री डे

22 को सितंबर दुनियाभर में 'वर्ल्ड कार फ्री डे' के तौर पर मनाया जाता है। पिछले एक महीने से हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में कार फ्री गुरुवार मनाया जाता है। इस मुहिम की वजह से पिछले चार हफ्तों में उस इलाके में लोगों को काफी राहत मिली है।

इन बातों का भी न भूलें

गुड़गांव में रोजाना बाहर से 60 से 70 हजार कारके आती हैं। पुलिस शहर के चार खास कॉरिडोर साइबर सिटी, साइबर पार्क गोल्फ कोर्स और इलेक्ट्रोनिक सिटी पर नजर रखेगी। मंगलवार को कार फ्री डे की वजह से लोगों को स्‍ट्रीट पार्किंग की भी इजाजत नहीं मिलेगी। साथ ही अगर आपने गलत पार्किंग की तो फिर आपकी कार को हटाने के लिए 20 क्रेन का इंतजाम पुलिस ने कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+