मोदी सरकार के खिलाफ अब सीपीएम ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक और अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। सीपीएम ने लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। सीपीएम से पहले वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

सीपीएम ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
सोमवार को सीपीएम सांसद पी. करुणाकरन की ओर से लोकसभा के सेकेट्री जनरल को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजा है। लोकसभा की कार्यवाही के संचालन की प्रक्रिया नियम 198 बी के तहत भेजे गए नोटिस में सेकेट्री जनरल से अविश्वास प्रस्ताव को सदन की 27 मार्च की संशोधित कार्यसूची में शामिल करने मांग की है। सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने भी लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

27 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का दिया है नोटिस
सीपीएम से पहले 23 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा के सेकेट्री जनरल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के खिलाफ 27 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

क्या मोदी सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें?
केंद्र सरकार के खिलाफ भले ही अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस इन पार्टियों ने दिया हो लेकिन लोकसभा की कार्रवाई बाधित होने के वजह से अभी तक किसी पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव सदन में नहीं लाया जा सका है। हालांकि देखना होगा कि केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लाए जा रहे इन अविश्वास प्रस्ताव से क्या उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी?












Click it and Unblock the Notifications