अब एंटीजन टेस्ट से 30 मिनट में आएगी कोविड-19 की रिपोर्ट, ICMR ने बढ़ाया कोरोना जांच का दायरा
नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोविड-19 टेस्टिंग में की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आईसीएमआर ने गुरुवार को सभी राज्यों को एंटीजन टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सभी हॉस्पिटल्स, ऑफिस और पब्लिक सेक्टर यूनिट को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की सलाह दी है। इस दिशा में आईसीएमआर ने गुरुवार को एक गाइडलाइन भी जारी किया है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के आंकड़े 5 लाख के बहुत करीब पहुंच चुके हैं, रोजना देशभर से 10 हजार से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हो रही है। महामारी पर काबू पाने के लिए अब आईसीएमआर ने कोरोना मरीज में संक्रमण के सबसे तेज परिणाम बताने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट की अनुमति दे दी है। आईसीएमआर अपनी गाइडलाइन में हर कंटेनमेंट जोन में मौजूद सरकारी-प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट लैब को यह जांच उपलब्ध कराने की बात कही। बता दें कि एंटीजन टेस्ट किट की मदद से सिर्फ 30 मीनट के अंदर रोगी में कोरोना के संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।
यह अन्य कोरोना टेस्ट से काफी सस्ता भी पड़ता है, एंटीजन टेस्ट किट की कीमत सिर्फ 450 रुपए हैं। अगर एंटीजन टेस्ट में कोरोना मरीज नेगेटिव पाया जाता है तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाता है। आईसीएमआर का एंटीजन टेस्ट करवाने के पीछे यह भी पता लगाने का मकसद है कि किसी शख्स को पहले कोरोना का संक्रमण हुआ था या नहीं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,73,105 हो गए हैं। इसमें से 1,86,514 सक्रिय मामले हैं जबकि 2,71,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देशभर में इस बीमारी से अब तक 14,894 मरीजों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटों में ही कोरोना वायरस के 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना संदिग्ध ने बाथरूम की खिड़की के कांच तोड़कर पेट में घोंप लिए, अस्पताल में मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications