कोरोना संदिग्ध ने बाथरूम की खिड़की के कांच तोड़कर पेट में घोंप लिए, अस्पताल में मचा हड़कंप

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के सयाजी हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली। पेशाब के लिए जाने की कहकर वो बाथरूम में घुसा, वहां खिड़कियों के कांच तोड़कर पेट में घोंप लिए। काफी देर बाद तक उसके नहीं लौटने पर डॉक्टर खोजने लगे। फिर देखा कि, मरीज ने तो बाथरूम अंदर से बंद कर रखा था। आवाज दी दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया।

अंदर वह मरीज खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे उठकार फौरन इलाज शुरू कर दिया। मगर, जान नहीं बच पाई और मर ही गया। इस मामले में रावपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सतीशभाई पुरुषोत्तम भाई नायक के तौर पर हुई। वो तीन दिन से सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित था, सांस लेने में भी तकलीफ हो र​ही थी। यह कोरोना के ही लक्षण थे।

Covid 19 vadodara: patient

सतीश सयाजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था, फिर न जाने वहां क्या ठान लिया। डॉक्टरों का कहना है कि, गुरुवार सुबह अस्पताल के कर्मचारी जब उसके कमरे में पहुंचे तो बाथरूम में सतीश को खून से लथपथ पड़ा देखा। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पता चला है कि, सतीश करजण के हांडोड गांव की नई नगरी का रहने वाला था। बुधवार को ही उसे वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल लाया गया था। शुरुआती जांच में कोरोना के लक्षण देखे जाने पर कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+