टिकट के टेंशन को कहिए बॉय-बॉय, अब ट्रेन निकलने से 30 मिनट पहले बुक कराइए कंफर्म टिकट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। त्योहारों के सीजन में जो लोग ट्रेन टिकट से वंचित रह गये उनके लिए रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात पेश की है। जी हां अब यात्री यात्रा करने से मात्र 30 मिनट पहले अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इतना ही नहीं टिकट आपको बिल्कुल कंफर्म मिलेगी।

रेलवे ने इस सुविधा को गुरुवार से लागू कर दिया है। इसके अलावा रेलवे ने अपने चार्ट सिस्टम में भी कुछ बदलाव किए हैं। यात्रियों के लिए पहला सीट चार्ट चार घंटे पहले और दूसरा चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जायेगा। पहली चार्ट में सीटे खाली रहने की दशा में दूसरे और अंतिम चार्ट में सीटें उलब्ध रहेंगी।
यात्री ऑनलाइन और रिजर्वेशन काउंटर से 30 मिनट पहले टिकट बुक करा सकेंगे। इतने ही नहीं इस सुविधा से वेटिंग टिकट कंफर्म होने के भी चांस बढ़ जाएंगे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ट्रेनों में समय रहते खाली सीटें का भरी जा सकें और दलालों की दखलअंदाजी बंद हो सके।












Click it and Unblock the Notifications