खोली पोल तो BMC को लगी मिर्ची, पहुंची RJ मलिष्का के घर
मुंबई। मुंबई के मशहूर आरजे को बॉम्बे महानगरपालिका पर कटाक्ष करना महंगा पड़ा है। शहर के सड़कों पर गड्ढ़ों और गंदगी को दिखाने के बाद से बीएमसी मलिष्का के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। बीएससी के अधिकारी एक बार फिर मलिष्का के घर पहुंचे हैं। आरजे के घर अतिक्रमण की जांच करने बीएमसी के अधिकारी वहां पहुंचे थे। ये दूसरा मौका है जब आरजे मलिष्का के घर अतिक्रमण की जांच करने महानगरपालिका के अधिकारी वहां पहुंचें।

आपको बता दें कि शहर के सड़कों को लेकर बीएमसी के खिलाफ आवाज उठाने वाली आरजे मलिष्का के घर डेंगू के लार्वा मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया था। इससे पहेल मलिष्का के एक वीडियो ने बीएमसी की पोल खोल दी थी।
कुछ दिन पहले मलिष्का ने मुंबई के सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक का हाल दिखाते हुए बीएमसी पर निशाना साधा था। मलिष्का ने ऑनलाइन वीडियो में 'मुंबई तुला बीएमसी वर भरोसा नाय का को लाखों लोगों ने देखा। जिसके बाद से बीएमसी लगातार उनके खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications