पत्थरबाजी के बीच सीआरपीएफ को कैसे पैलेट गन के प्रयोग से रोके- सुप्रीम कोर्ट
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई घाटी में पैलेट गन के प्रयोग पर सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा पत्थरबाजी बंद हो और घाटी के लोगों से बातचीत हो। सरकार का कहना आजादी मांगने वालों से नहीं होगी कोई बात।
नई दिल्ली। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर घाटी के हालातों पर चर्चा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घाटी में शांति लाने के लिए यहां पर जिम्मेदार लोगों से बातचीत होनी चाहिए। लेकिन साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी भी दी कि अगर कोई घाटी को अलग करना चाहेगा तो फिर कुछ भी कारगर नहीं हो सकता है। वहीं कोर्ट ने इस दौरान पैलेट गन के प्रयोग पर भी निर्देश दिए।

पत्थरबाजी के बीच कैसे आएगी शांति
सुप्रीम कोर्ट जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से दायर पर सुनवाई कर रहा था। इसमें पैलेट गन के प्रयोग का भी जिक्र था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह सीआरपीएफ को दो हफ्तों तक पैलेट गन का प्रयोग न करने के आदेश दे सकते हैं लेकिन पहले उसे इस बात का भरोसा दिलाया जाए कि इस समय सीमा में पत्थरबाजी बिल्कुल नहीं होगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह शांति का रोडमैप उसके सामने पेश करे और इसी रोडमैप को सरकार के पास लेकर जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह जानने की कोशिश भी कि अगर घाटी में पत्थरबाजी होती रहेगी तो फिर शांति कैसे आएगी? सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से उन लोगों के नाम पूछे हैं जिनसे केंद्र सरकार बातचीत कर सकती है।
अब नौ मई को होगी सुनवाई
वहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को साफ कर दिया है कि वह उन लोगों से बातचीत नहीं करेगी जो आजादी के नारे लगाते हैं और साथ ही अलगाववादी नेताओं से भी बात नहीं करेगी। बार एसोसिएशन चाहती थी कि केंद्र सरकार हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से संविधान के दायरे में बिना शर्त बातचीत करे। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह उन लोगों से बातचीत करेगी जिनके पास लोगों की ओर से कानूनी तौर पर बातचीत करने का अधिकार है। अब सुप्रीम कोर्ट नौ मई को इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस अवधि में बार एसोसिएशन को एक परामर्श के साथ आने को कहा है।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications