नहीं रहे जाने माने वकील श्रीकांत शिवड़े, हिट एंड रन मामले सलमान खान समेत कई हस्तियों का लड़ा था केस
आपराधिक मामलों के जाने माने वकील श्रीकांत शिवड़े का बुधवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
नई दिल्ली, 19 जनवरी। आपराधिक मामलों के जाने माने वकील श्रीकांत शिवड़े का बुधवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शिवड़े ल्यूकेमिया (खून के कैंसर) की समस्या से पीड़ित थे और 67 वर्ष के थे। क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. समीर मेलिंकेरी एडवोकेट शिवाडे का इलाज कर रहे थे। इंडियन लॉ सोसाइटी से कानून में स्नातक शिवड़े ने 2जी घोटाले में त्यागी, हिट एंड रन मामले में सलमान खान, मालेगांव बम विस्फोट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, यौन शोषण मामले में शीइनी आहूजा, सुलेमान बेकरी फायरिंग मामले में पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख आरडी त्यागी, धोखाधड़ी मामले में दीपक कुलकर्णी, शीना वोहरा मामले में पीटर मुखर्जी का प्रतिनिधित्व किया था।
एक पुलिसकर्मी के बेटे शिवड़े अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु पर पुणे के बचाव पक्ष के वकीलों ने शोक व्यक्त किया है।