विपक्षी पार्टियों ने जो किया उससे सिर्फ वेंकैया नायडू ही नहीं रोए बल्कि लोकतंत्र भी रोया : संबित पात्रा
नई दिल्ली, 12 अगस्त। मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में विपक्षी सांसदों के व्यवहार को लेकर बुधवार को नाराजगी जताई थी और कहा जो सदन में मंगलवार को हुआ उससे उनको बहुत दुख पहुंचा है। वहीं अब इस मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है।
Recommended Video

पात्रा ने लिखा लिखा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सड़क पर कैसे विरोध कर रहे हैं। लोकतंत्र को शर्मसार किया गया है। मैं कहूंगा कि सिर्फ वीपी वेंकैया नायडू ही नहीं रोए बल्कि लोकतंत्र भी रोया। विपक्ष ने पूरे सत्र की बर्बादी सुनिश्चित की, और यह अराजकता की पराकाष्ठा है: संबित पात्रा, भाजपा
बता दें रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सदन में कई सदस्य उस मेज के ऊपर चढ़ गए, एक सांसद ने चेयर की ओर फाइल भी उछली।जिसको देखकर राज्यसभा सभापति बहुत आहत हुए। नायडू ने कहा - "रिपोर्ट्स टेबल को तो बहुत इज्जत रही है, उस पर सदस्य चढ़ गए। ये सब देखना पीड़ा देता है। ये सब कहते हुए नायडू भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए"।












Click it and Unblock the Notifications